विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में जी.पी. लहरे ने प्राचार्य पद का प्रभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने से विद्यालय परिवार, पालकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह :- विद्यालय प्रांगण में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्राथमिक शाला, कन्या पूर्व माध्यमिक शाला, बालक पूर्व माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्राचार्य जी.पी. लहरे का हार्दिक स्वागत किया। छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों ने भी हर्ष व्यक्त किया।
प्राचार्य का मार्गदर्शन और संकल्प :- अपने संबोधन में प्राचार्य जी.पी. लहरे ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहकर शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोग देने का आह्वान भी किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों का मानना है कि जी.पी. लहरे कार्यकुशल, सहज स्वभाव वाले, नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण एवं शाला प्रबंधन में निपुण हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी।
गणमान्यजन रहे उपस्थित :-
इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष समोस सागर सहित व्याख्याता गण पी.पी. अंचल, पी. खांडे, उत्तम सिंह मरावी, नरेंद्र पाटले, अनुज कुमार जांगड़े, नीलिमा सोनी, ममता मंडले, राकेश टंडन, सुधीर कुमार चंद्रा, निर्मला शर्मा, सुशीला पैगोर, ध्रुव शीलू, संदीप सूर्यवंशी, राजेंद्र कौशल, राजेंद्र कैवर्त्य, वंदना लहरे, अनीता मानिकपुरी, चंद्रप्रभा यादव, तरन्नुम निशा खान, नित्यानंद नेटी, नरेंद्र कुमार कंवर, अरविंद पैगोर, चंद्र दर्शन कुर्रे, गजानन श्रीवास, रमतीला सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
0 Comments