बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 24 अगस्त 2025,
गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण के उपरांत बलौदाबाजार पहुँचने पर भाजपा एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सम्मानित समर्थकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि यहां किए गए आत्मीय स्वागत एवं मिठाई से तुलादान कर किए गए सम्मान से गौरवान्वित हूँ। आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग मेरे लिए अपार ऊर्जा का स्रोत है, जो मुझे प्रदेश की सेवा, जन कल्याण और विकास कार्यों में निरंतर समर्पित रहने की शक्ति प्रदान करता है। इस दौरान डॉ. सनम जांगड़े प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़, प्रमोद शर्मा पूर्व विधायक बलौदाबाजार सहित अन्य लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments