मुढ़ाली को मिली सौगात – हाई स्कूल अहाता निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न,विधायक प्रेमचंद पटेल करकमलों द्वार किया गया संपन्न,जनपद सदस्य दामोदर राठौर हुएँ शामिल।

 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव ) जिले अंतर्गत कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुढ़ाली में दिनाँक 23 अगस्त 2025 को हाई स्कूल अहाता निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। यह भूमि पूजन कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल के करकमलों द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य दामोदर राठौर, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरगाँधी राठौर, ग्राम के उपसरपंच अजय कुमार राठौर, हाई स्कूल प्राचार्य जी.पी. दुबे, भट पहरे सर, विवेक, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन लाल राठौर, SMDC उपाध्यक्ष अमित दास, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता धमेंद्र राठौर, सनद कुमार राठौर, चैत राम यादव, कृष्ण कुमार राठौर, फिरत कश्यप, रमेश यादव, धनंजय दास, समारू दास, बुधवार दास, प्रमोद, रामप्रसाद, सुरेश (छोटू), सरपंच प्रतिनिधि राकेश कश्यप, ग्राम पंच सुरेखा महंत एवं संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त युवा ब्रिगेड के राजकुमार राठौर, नील कमल राठौर, कुंजराम, फेकू कैवर्त, डिकेश्वरी, गंगा बाई, पुष्पा गढेवाल, स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामवासियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाई स्कूल अहाता निर्माण से विद्यालय का वातावरण और भी सुरक्षित व सुदृढ़ होगा।

Post a Comment

0 Comments