गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर अनेकों स्थानों में सर्व समाज, संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया

गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर अनेकों स्थानों में सर्व समाज, संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया 
  आरंग (सुघर गांव)। 27 अगस्त 2025,
 गुरु खुशवंत साहेब विधायक विधानसभा क्षेत्र आरंग का छत्तीसगढ़ कैबिनेट में मंत्री बनने के बाद,उनका प्रथम आरंग नगर आगमन हुआ। गुरु खुशवंत साहेब मंत्री बनने के बाद पहली बार आरंग पहुंचे तब उनका शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्ग में अनेकों स्थानों पर विभिन्न सर्व समाज,संगठन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। आरंग शहर में 4 घंटे के रोड शो के बाद बस स्टैंड में मुख्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगर पालिका के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को लड्डुओं से तौलकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रेस से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि,शपथ लेने के बाद आज प्रथम आरंग नगर आगमन हुआ है। क्षेत्रवासियों के द्वारा जो अपार प्रेम और स्नेह इस दौरान मिल रहा हैं,उसके लिए मैं अभीभूत हूं,धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है,मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। निश्चित ही क्षेत्र की जनता को यह कहना चाहूंगा कि, यह पद,यह सम्मान सब आपकी देन है। आरंग विधानसभा क्षेत्र की जनता का मैं हमेशा आभारी रहूंगा और विश्वास दिलाता हूं कि, उनके इच्छा के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करूंगा। उन्होंने कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग में बेहतर काम करते हुए युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछड़े हुए अनुसूचित क्षेत्र में विकास करने लगातार काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के लिए करोड़ों के विकास कार्य दिए गए है,अनुसूचित जाति के लिए मुझे यह जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विशेष रूप से फोकस करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करूंगा।

Post a Comment

0 Comments