प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले में भाजपा के प्रदेश कार्यक्रम योजना प्रभारी राजेश यादव तथा हरदी बाजार मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री ऊषा विश्वकर्मा ने प्रदेश संगठन महामंत्री से भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर में जाकर मुलाकात कर प्रेमचंद पटेल कटघोरा विधायक को संसदीय सचिव बनाने के लिए मांग किया है.सुश्री ऊषा विश्वकर्मा ने बताया कि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल का कार्य बहुत ही सराहनीय है। उनको संसदीय सचिव बनाने से क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा.उक्त जानकारी देते हुए सुश्री उसका विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री संगठन ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना तथा उन्होंने कहा पार्टी अवश्य आपकी बातों पर विचार करेगी।
0 Comments