कृष्ण मित्र फाउंडेशन की बैठक संपन्न, दान व सदस्यता से बढ़ी मजबूती।


संभागीय ब्यूरो चीफ

रायपुर (सुघर गांव)। कृष्ण मित्र फाउंडेशन की बैठक 31 अगस्त को सरजू बांधा मुक्तिधाम, टिकरापारा रायपुर में हुई। अध्यक्षता माधव लाल यादव ने की। बैठक में सावन उत्सव, हरेली, जन्माष्टमी, पोला पर्व व किसान सम्मान समारोह जैसे आयोजनों की समीक्षा कर पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।

 विकास कार्य :- विधायक सुनील सोनी ने मुक्तिधाम हेतु ₹5 लाख व सरजू बांधा श्मशान घाट पर शेड निर्माण के लिए ₹9 लाख की घोषणा की।  दान :- नारायण साहू ने स्मृति स्वरूप 2 सीमेंट बेंच व अजय जैन पटौदी ने पंखा-इमरजेंसी लाइट दान की।
 सदस्यता :- अजय जैन, अरुण सोनी, नारायण साहू, राजीव कश्यप व राजा धनगर को संगठन में जोड़ा गया।
बैठक के बाद पदाधिकारियों ने श्रमदान किया तथा जलपान व चाय की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments