विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गाँव)। जिले अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलटिकरी के उप सरपंच नेतराम यादव ने समस्त ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।उन्होंने कहा कि तीज का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करता है। यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पावन मिलन का प्रतीक है, जो हमें निष्ठा, आस्था और समर्पण का संदेश देता है।इस अवसर पर उपसरपंच ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
0 Comments