मंत्री लखन लाल देवांगन ने 04 नए सॉफ्टवेयर,सेव सुविधा मोबाइल एप और टोल फ्री एप का लॉन्च किया

मंत्री लखन लाल देवांगन ने 04 नए सॉफ्टवेयर (आईओएस मनपसंद मोबाइल एप,सैलरी कैलकुलेशन वेब एप,सेव सुविधा मोबाइल एप और टोल फ्री एप का लॉन्च किया 
कोरबा (सुघर गांव)। 01 सितंबर 2025, 
आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय समीक्षा बैठक में 04 नए सॉफ्टवेयर (आईओएस मनपसंद मोबाइल एप, सैलरी कैलकुलेशन वेब एप, सेव सुविधा मोबाइल एप और टोल फ्री एप) लॉन्च किया। उन्होंने ने बताया कि इन एप्स से वेतन गणना,अवकाश व शिकायत निवारण जैसी सेवाएं डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अवैध मदिरा विक्रय - परिवहन पर सख्त कार्रवाई,सीमावर्ती जिलों में निगरानी, दुकानों में निर्धारित दर पर ही बिक्री और होटलों - ढाबों में अवैध शराब पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय राजस्व,लाइसेंस व्यवस्था और उपभोक्ता हितों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुआ।

Post a Comment

0 Comments