स्वास्थ्य केंद्र उतरदा में बीजेपी की छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का सुशासन तिहार फैल - मनमोहन राठौर


 विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा( सुघर गांव ) जिले के पाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में मंगलवार को इलाज के दौरान NSUI जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर अपने माता जी का चेकअप कराने के लिए पहुंचे हुए थे वहां पहुंचने पर पता चला कि बहुत सारे मरीज अपना चेकअप व इलाज करने के लिए हॉस्पिटल में बहुत देर से बैठे हुए हैं और डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं अस्पताल में मरीजों के भीड़ को देखकर एवं डॉक्टर की गैर मौजूदगी को देखते हुए मनमोहन राठौर फोन के माध्यम से 11.30 बजे हॉस्पिटल में डॉक्टर नहीं आए थे पता करने में पता चला कि बारिश का बहाना बना रहे है, जबकि हरदी बाजार में 11.30 से 11.44 तक  बारिश हुआ। मगर यह  डॉक्टर की मनमानी किसी एक दिन नहीं रोज का धंधा बना लिए है मनमोहन ने यह भी बताया कि बीते कुछ माह पहले एक बच्ची के इलाज के लिए उनके अभिभावक ले कर आए तो हॉस्पिटल में मुर्गा, दारू पार्टी  माना रहे थे मरीज को चेक करना तो दूर देखे भी नहीं थे जिनका शिकायत प्रशासन से किया मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हु क्यों ? आखिर विधायक प्रेमचंद पटेल के गृह ग्राम में अधिकारियों  का मनमानी आखिर कौन दे रहा है संरक्षण ? प्रशासन को स्पष्ट करने की जरूरत है  मनमोहन राठौर ने यह भी कहा कि जिला कलेक्टर  महोदय को जल्द कार्यवाही करने के लिए पत्र है, जो कि ऐसे डॉक्टर को जल्द से जल्द पद मुक्त कर आराम करने का मौका दिया जाना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments