तान नदी में मिला अज्ञात शव, और अज्ञात शव मिलने से इलाके में भय का माहौल।


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा ( सुघर गांव ) जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत तान नदी में 15 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरते हुए दिखा जिस नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने देखा अनजान व्यक्ति के शव को देख कर क्षेत्र में हड़कंप और भाई का माहौल मच गया। शव गुरसिया पुल के ऊपर की दिशा में नदी में बहता हुआ दिखाई दिया, जिसकी जानकारी मछुआरों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही आनंद फानन में बांगो  थाना प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश की वजह से नदी का बहाव काफी तेज होने के कारण शव को निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।  करीब रात 12 बजे पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। घटनास्थल पर पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य संकलन का कार्य प्रारंभ किया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा कर  मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बांगो पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त और घटना की परिस्थितियों की गहन जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments