छत्तीसगढ़ में उबाल - सक्ती में भी फूटा विरोध,
सक्ति (सुघर गांव)। 16 जुलाई 2025,
गुरु खुशवंत साहेब आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पर बीते दिनों जिले बेमेतरा के नवागढ़ विधान सभा क्षेत्र के भोइनाभाठा मार्ग में असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए कायरता पूर्ण हमले की घटना के विरोध में अखिल भारतीय सतनाम सेना,जिला सक्ति द्वारा विरोध दर्ज किया गया। जिला महामंत्री रवि खाण्डे के नेतृत्व में सतनाम सेना के पदाधिकारियों व समाज जनों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर कार्यालय पहुँचा और कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को ज्ञापन सौंपते हुए घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गुरु खुशवंत साहेब को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग किया गया। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सतनाम सेना जिला महामंत्री रवि खाण्डे ने कहा कि - गुरु खुशवंत साहेब केवल विधायक नहीं, बल्कि हमारे धर्मगुरु भी हैं। उन पर हुआ हमला केवल एक जनप्रतिनिधि पर नहीं, बल्कि संपूर्ण सतनामी समाज की आस्था पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान जांजगीर - चापा जिलाध्यक्ष राजेश्वर बघेल, शनि सूर्यवंशी (जिला मीडिया प्रभारी), जय कुमार लहरे (मीडिया सलाहकार),पंकज कुर्रे सहित अखिल भारतीय सतनाम सेना के कई पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि रायपुर,पाटन,बिलासपुर,जांजगीर के बाद अब सक्ती में भी सतनामी समाज के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर विरोध जताया है।
राज्य भर में सतनामी समाज द्वारा न्याय व सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन देने का सिलसिला तेज़ी से चल रहा है।
0 Comments