बोधन चौहान
रायगढ़ (सुघर गांव)। 16 जुलाई 2025,
निःस्वार्थ सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा हर रोज 15 से 20पेसेंटो को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। निःस्वार्थ सेवा संस्थान में हजारों से अधिक सदस्य जुड़ कर निशुल्क सेवा कर रहे हैं जैसे रक्तदान,गौ सेवा ,वृक्षारोपण, निःस्वार्थ सेवा संस्थान के बहुत से सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज को अपना मृत्यु के पश्चात देह दान भी कर दिए है। जैसे राकेश श्रीवास,मनीष लछवानी, नुतेन्द्र सिंह चंदेल, रामभरोस यादव ,संतोष श्रीवास, गौरव शुक्ला,उत्तम यादव, सूरज सोनी, राजू कुम्हार, लगभग निःस्वार्थ सेवा संस्थान के 20से अधिक सदस्यों ने अपना मेडिकल कॉलेज को देह दान कर चुके हैं और 50से अधिक सिकलिंग थैलेसीमिया पेसेंट को लगातार ब्लड उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी लिए है।
10 से अधिक किडनी डायलेसिस पेसेंट को लगातार ब्लड उपलब्ध करवाते रहते हैं।इसके अलावा गर्भवती महिला आफ़तकालिंग एक्सीडेंट पेसेंट ,को तत्काल ब्लड उपलब्ध करवाने में निःस्वार्थ सेवा संस्थान सबसे ज्यादा मदद करवाने वाली संस्थान है एवं रोज 5 से 10 गौ वंश का निःशुल्क ईलाज निःस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा किया जाता है। जैसे एक्सीडेंट गौ वंश, बीमारगौ वंश, कुत्ते के काटने से घायल गौ वंश सभी का निःस्वार्थ सेवा संस्थान के सदस्य द्वारा हमेशा निःस्वार्थ रूप से सेवा किया जाता है। आधी रात तक गौ वंश का निःशुल्क ईलाज करने में संस्थान के सदस्य नंबर वन है एवं रक्तदान शिविर आयोजित संस्थान द्वारा 01 साल में 04 से 05 कैम्प किया जाता है। कैप में रक्तदान हुए ब्लड को अलग अलग जिले के ब्लड बैको में स्टोर करवा कर रखा जाता है। जिससे अलग अलग जिले के मरीजों को निशुल्क ब्लड मिल सके।
निशुल्क रक्त सेवा गौ सेवा के लिए संपर्क नंबर - 9669155597, 8871181711, 6261294861,
7489099544, 7000761686,
0 Comments