गोरेलाल जांगड़े संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अतिक्रमित शासकीय भूमि को खरीद फरोख्त कर बनाया जीवन यापन का जरिया

गोरेलाल जांगड़े संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अतिक्रमित शासकीय भूमि को खरीद फरोख्त कर बनाया जीवन यापन का जरिया 
समाचार प्रकाशन शिकायत पर पत्रकारों को फंसाने अपने बचाव में पत्नी को बनाया ढाल 
पदीय कर्तव्य की दुरूपयोग कर शासन प्रशासन की अवहेलना का खेला जा रहा खेल 
(अतिक्रमण कर नीव दीवाल पास गड्ढे से जल भराव पानी निकासी नहीं होने से मिनीमाता प्रतिमा और जोड़ा जैतखाम क्षतिग्रस्त के कगार पर)
 बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 25 जुलाई 2025,
जिले सारंगढ़ - बिलाईगढ़ अंतर्गत तहसील बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत परसाडीह प.ह.नं.-02 के शासकीय भूमि नक्शा खसरा नंबर 147/1 में गोरेलाल जांगड़े पिता स्व.श्री गजानंद द्वारा 03 स्थानों में अतिक्रमण कर जमीन को खरीद फरोख्त करते हुए अपने जीवनयापन का जरिया बना रखा हैं। 
संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यरत कर रहें पदीय कर्तव्यों की दुरूपयोग
गोरेलाल जांगड़े संयुक्त कलेक्टर कार्यालय जिला बलौदाबाजार - भाटापारा में संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत होते हुए भी शासन प्रशासन की नियमों का अवहेलना कर अपने पदीय कर्त्तव्य की दुरूपयोग करते आ रहें हैं।
राजस्व विभाग से शिकायत जांच में अतिक्रमण प्रमाणित
गोरेलाल जांगड़े द्वारा बस्ती अंदर अपने पैतृक मकान बाड़ी को बिक्री कर मुख्य मार्ग ग्राम पंचायत भवन के पास अतिक्रमित भूमि में अधूरे मकान बना निवास किया जा रहा हैं। मिनीमाता प्रतिमा और जोड़ा जैतखाम पास तथा बड़े नवा तालाब पास कुल 03 स्थानों में राजस्व विभाग से जांच पटवारी प्रतिवेदन पंचनामा में शासकीय भूमि में बलपूर्वक अतिक्रमण कर जनहित कार्यों को प्रभावित करना प्रमाणित हैं।
मिनीमाता प्रतिमा,जोड़ा जैतखाम पास से अतिक्रमण न हटा जनहित कार्य प्रभावित कर शासकीय भूमि को किया बिक्री
मिनीमाता प्रतिमा,जोड़ा जैतखाम पास से प्रभावित अतिक्रमण को राजस्व विभाग से हटाने नोटिस जारी किया गया था। जिसका अवहेलना कर शासकीय भूमि को बिक्री कर अपने जीवन यापन स्वार्थ सिद्धि का जरिया बनाया गया है। मिनीमाता प्रतिमा,जोड़ा जैतखाम पास गड्ढे खोद अधूरे मकान निर्माण कर जल निकासी को रोक दी गई हैं अब जलभराव से उनके नीव में पानी भरने से क्षतिग्रस्त के कगार में हैं।
जनहित में शिकायत समाचार प्रकाशित करने पर पत्रकारों को फंसाने अपने बचाव में पत्नी को बना रहें ढाल
गोरेलाल जांगड़े संविदा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत की काली करतूतों की विभागीय कानूनी स्तर पर शिकायत समाचार प्रकाशित जनहित कार्य और उनके समाधान विकास में पहल करने पर द्वेष भावना से पत्रकारों को फंसाने मिथ्या शिकायत आपराधिक मामले धमकाने अपने पत्नी को ढाल बनाया जा रहा हैं। ताकि गोरेलाल जांगड़े अपने पदीय कर्त्तव्य की दुरूपयोग कर बचाव में कामयाब हो सकें।
पत्रकारिता कार्यों में व्यवधान पर पुलिस विभाग को दी गई विशेष सूचना
समाचार प्रकाशन शिकायत पर पत्रकारिता कार्यों में व्यवधान पहुंचाने मिथ्या शिकायत में फंसाने धमकाने चमकाने की सूचना पुलिस विभाग में दी गई हैं। गोरेलाल जांगड़े के पूर्व में दर्ज अनेकों शिकायत मामले की पुख्ता प्रमाण सहित पुलिस प्रशासन को दिया गया हैं।
मामले में राजस्व विभागीय तहसीदार पटवारी क्या कहते हैं
 शासकीय भूमि में अतिक्रमण जमीन खरीद फरोख्त जनहित कार्य प्रभावित पर राजस्व विभाग के तहसीलदार बिलाईगढ़ से जानकारी लेने पर कहा गया कि राजस्व मंत्री, राजस्व सचिव छ.ग.शासन से शिकायत पत्र पर जांच कार्यवाही करने आदेशित हुआ हैं। हल्का पटवारी को जांच प्रतिवेदन पंचनामा नजरी नक्शा खसरा तैयार करने भेजा गया हैं। शीघ्र उचित कार्यवाही कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूर्व में गोरेलाल जांगड़े कि अनेकों मामले अतिक्रमण संबंध में शिकायत है सभी को संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही किया जाएगा। हल्का पटवारी का कहना है कि तहसीलदार से आदेश मिला हैं शीघ्र मौके देख जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
01माह से अधिक समय बाद भी पटवारी द्वारा जांच कार्यवाही न होना कई सवाल खड़े कर रहें हैं
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गत दिनों 16.062025 को राजस्व मंत्री, राजस्व सचिव छत्तीसगढ़ शासन को शिकायत कर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग किया गया था। जो लगभग एक सप्ताह 10 दिनों में संबंधित तहसीलदार पटवारी पास पत्र पहुँच चुका हैं।
अब एक माह से अधिक होने के बाद भी जांच कार्यवाही नहीं होना कई संदेह सवाल खड़े कर रहें हैं। इसके आलावा तहसीलदार और कलेक्टर को पत्र दिए जा चुके हैं और लगातार समाचार प्रकाशन और उच्च अधिकारियो से शिकायत पर संबंधित विभागीय अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहें तो आम लोगों की राजस्व विभाग से संबंधित समस्या का क्या स्थिति होता होगा।
कही अतिक्रमण कर्ता को जिम्मेदार अधिकारी साठ गांठ कर मामले को लीपापोती खानापूर्ति करने में लगे हुए ऐसा कई सवाल खड़ा कर रहा है। अब देखना होगा की समाचार प्रकाशित होने पर क्या कार्यवाही करते हैं या नहीं।

Post a Comment

0 Comments