जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोटमी सोनार में "एक पेड़ मां के नाम" के तहत किया गया पौधरोपण

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोटमी सोनार में "एक पेड़ मां के नाम" के तहत किया गया पौधरोपण 
     जांजगीर- चांपा (सुघर गांव)। 22 जुलाई 2025,
श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा ने अपने गृह ग्राम कोटमी सोनार में "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने जन समूह को सम्बोधित करते कहा कि -
प्रकृति ही हमारी मां और जीवनदायिनी है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि आप भी पेड़ लगाकर, स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण करें।  इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल प्रभारी, सनत पांडे सहयोगी, अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू,क्षेत्र के वरिष्ठ  राजकुमार सोनी,आनंद प्रकाश मिरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुन देव अघरिया, जिला पंचायत सभापती महादेव नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती गोमती कंवर साथ ही साथ मण्डल एवं क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments