ओपी चौधरी वित्त मंत्री ने लैलूंगा में समाजसेवी सेठ जयदयाल सिंघानिया की प्रतिमा का अनावरण किया

ओपी चौधरी वित्त मंत्री ने लैलूंगा में समाजसेवी सेठ जयदयाल सिंघानिया की प्रतिमा का अनावरण किया
रायगढ़ (सुघर गांव)। 22 जुलाई 2025,
जिले के लैलूंगा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने समाज सेवी सेठ जयदयाल सिंघानिया की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री चौधरी ने कहा कि - उनकी स्मृति में हमारी सरकार ने कन्या शाला का नाम "सेठ जयदयाल सिंघानिया शासकीय कन्या प्राथमिक शाला" करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर 1.15 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में बीटी रोड निर्माण कार्य के साथ-साथ 40 लाख रुपये की लागत से इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन कर क्षेत्र वासियों को समर्पित किया। ये योजनाएं बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देने का काम करेंगी।

Post a Comment

0 Comments