प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के पाली ब्लॉक में छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत अध्यनरत स्कूली छात्र - छात्राओं को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निः शुल्क गणवेश वितरण किया गया है। इस वर्ष शासकीय स्कूलों में गणवेश (ड्रेस) कपड़ा का रंग बदला गया है।इसी बीच पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया में बतौर मुख्य अतिथि सभापति कमलेश कुर्रे के हाथों छात्र - छात्राओं को ड्रेस वितरण किया गया है। साथ में अध्यक्ष द्वारिका भारती एवं मनहण सोनी उपस्थित रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने प्रधान पाठक श्री जी.पी. बघेल,शिक्षक अशोक यादव,शिक्षिका मती मेनका सोनी,शिक्षक कमल किशोर डहरीया,संतोष यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति जनपद पंचायत पाली कमलेश कुर्रे ने शासन के योजना को बताते हूए कहा सरकार छात्र - छात्राओं के प्रति गंभीरता से काम कर रही है।और छात्र छात्राओं को समझाते हुए बोले की अधिक से अधिक समय पढ़ाई में ध्यान देने के लिए बोले और नई गणवेश पाकर छात्र - छात्राएं काफी खुश नजर आ रहे है।
0 Comments