आरंग (सुघर गांव)। 22 जुलाई 2025, गुरु खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन दिन बुधवार 23 जुलाई 2025 को विधायक कार्यालय आरंग में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे विधायक के समक्ष रख सकेंगे। जनदर्शन कार्यक्रम दोपहर 02.00 बजे से शाम तक चलेगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिक विभिन्न जन सुविधाओं, योजनाओं और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर जनदर्शन का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जिससे शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जा सके। जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
0 Comments