महादेव कावरे संभाग आयुक्त रायपुर द्वारा दिव्यांशु खोब्रागडे को यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट में चयन होने पर किया गया सम्मान
दुर्ग (सुघर गांव)। 22 जुलाई 2025,
भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर सांस्कृतिक भवन सेक्टर 6 भिलाई में गत दिनों रविवार दिनांक - 20 जुलाई 2025 को आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महादेव कावरे संभागायुक्त रायपुर के द्वारा दिव्यांशु खोब्रागडे को यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप-A राजपत्रित अधिकारी) में चयन होने पर सम्मान किया गया। भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्ष आयुष्मति सविता मेश्राम उपस्थित रहें। दिव्यांशु खोब्रागडे के पिता
नरेन्द्र खोब्रागडे पूर्व अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई ने भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई की अध्यक्ष आयु.सविता मेश्राम एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिक गणों द्वारा दिव्यांशु खोब्रागडे को यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट में चयन होने पर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
0 Comments