गुरू खुशवंत साहेब से छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक मण्डल ने सौजन्य मुलाकात किया

गुरू खुशवंत साहेब से छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक मण्डल ने सौजन्य मुलाकात किया 
रायपुर (सुघर गांव)। 22 जुलाई 2025, गुरू खुशवंत साहेब आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन से उनके रायपुर गुरू निवास केपिटल होम में मंगलवार 22 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ महिमा के संपादक श्रवण कुमार रायपुर, सह सह संपादक विष्णु कोसरिया केशकाल ने सौजन्य मुलाकात किया। गुरू साहेब की क्षेत्र और उनके विभागीय विभिन्न गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा किया गया। अपने छत्तीसगढ़ महिमा में प्रकाशित शासन प्रशासन द्वारा संचालित जनहित कल्याणकारी योजनाओं देश प्रदेश के महत्वपूर्ण संग्रहित जानकारी विशेषांक पत्रिका को भेंट किया गया। जिस पर गुरू खुशवंत साहेब ने अपने क्षेत्रीय जन समस्याओं तथा विकास कार्यों को प्रत्येक विशेषांक में प्रकाशित कर सक्रिय रूप से भेंट मुलाकात कर अवगत कराने पर संपादक मण्डल को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments