प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत 17 जुलाई 25 दिन गुरुवार को ग्राम हरदी बाजार में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का खण्ड बैठक रखा गया, जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की रीति नीति से क्षेत्र के युवाओं से जुड़कर अपनी बोली भाषा और छत्तीसगढ़ के संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात रखा गया था।आपको बता दे,कि इस बैठक में हरदी बाजार और आसपास के युवा भी शामिल हुएँ थे। और आगे हरदी बाजार में संगठन विस्तार को लेकर और एक बड़ा बैठक का आयोजन किया जाएगा।जिसके लिए जगदेव राठौर,लाला महंत और एक और भाई को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है साथ ही साथ 20 जुलाई को भिलाई में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का सबसे बड़ा कार्यक्रम हरेली रैली में शामिल होने का नेवता भी दिया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से संगठन से सुरेंद्र प्रसाद राठौर जेसीपी प्रदेश संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, CKS जैनेन्द्र कुर्रे जिलाध्यक्ष, जेसीपी रविंद्र जगत उपाध्यक्ष, जेसीपी लाला साहू,ओम केवट, राकेश यादव, छोटे लाल,लाला महंत और संगठन के सेनानी क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।
जय जोहार
जय छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना कोरबा
0 Comments