शिवसेना ने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने सहित कई मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

जांजगीर-चांपा ( सुघर गांव )। जिले में
शिवसेना जिला इकाई जांजगीर-चांपा ने JSW KMPCL नरियरा पावर प्लांट के खिलाफ स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार सहित अनेक जनहितकारी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एवं प्रभारी मंत्री के नाम संबोधित किया गया। शिवसेना प्रदेश प्रमुख श्री परिहार जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि नरियरा पावर प्लांट में स्थानीय ग्राम नरियरा, तरौद, बनाहिल, रोकड़ा, झलमला, अमरताल, किरारी व अकलतरा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए।

 इसके अतिरिक्त निम्नलिखित प्रमुख मांगे 

🔹 गरीब बेटियों की शादी हेतु एक लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल प्रदान की जाए।
🔹 परिवार में मृत्यु होने की स्थिति में एक लाख रुपये की तत्काल राहत राशि दी जाए।
🔹 क्षेत्र में उचित अस्पताल का निर्माण किया जाए, ताकि स्थानीय गरीबों को बेहतर इलाज मिल सके।
🔹 क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
🔹 छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा दी जाए।
🔹 संपूर्ण पंचायतों में विवाह हेतु सामुदायिक भवन का निर्माण हो।
🔹 कोसा पंचायत में हुई घटना पर तत्काल पुलिस कार्यवाही हो।

शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को 15 दिनों के भीतर पूरा नहीं किया गया, तो पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

शिवसेना जिला अध्यक्ष – दिलेश्वर विश्वकर्मा, जिला महासचिव – रामावतार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष – संतोष सारथी, विधानसभा उपाध्यक्ष – गोपी यादव, गीतेश यादव (पामगढ़), महिला जिला महासचिव – कविता धीवर, महिला उपाध्यक्ष – आरती बनाफर, चांपा विधानसभा अध्यक्ष – प्रीति खरे, सविता सीता घसीन, धर्मेंद्र भाई, दीपक धीवर, विजय कांत, संतराम करण चौहान, सुनील मरावी, लक्ष्मी प्रसाद धीवर, कार्तिक सहित सैकड़ों शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments