बुंदराम धीवर जिला रिपोर्टर कोरबा
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले में जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में किसानों के अच्छे फसल के लिए अच्छी बरसात की कामना, गांव के सुख समृद्धि, विकास एवं सुख शांति के लिए प्रतिवर्ष नागपंचमी के दिन समस्त ग्रामवासियों के द्वारा इन्द्रदेव का विशेष पूजा अर्चना किया जाता है व ग्राम के बैगा के द्वारा गांव के महामाया देवी एवं ठाकुर देवता का सुमिरन किया जाता है,यह पूजा पाठ करने से गांव में सुख समृद्धि, विकास एवं सुख शांति मिलता है,और गांव की एकता बनी रहती है,आपको बता दे,कि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सिल्की कुंवर सिंह राज की अगुवाई में हर्षोल्लास के साथ पुराने रीति रिवाज के अनुकूल भव्य तरीके से भगवान तिहार का आयोजन किया गया,जिसमें हवन पूजा में बैठे ग्रामीणों ने खुशी जाहिर किया बोले गांव में इस तरीके से हमारे पूर्वजों द्वारा भगवान तिहार मनाया जाता था। हवन आरती होने के बाद मोहन भोग के साथ खीर एवं पुड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।आपको बता दे,कि सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का त्योहार बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई 2025 को मंगलवार के दिन मनाया गया। ब्रह्म पुराण के अनुसार, ब्रह्मा जी ने नाग पंचमी के दिन सांपों को पूजे जाने का वरदान दिया हुआ था। इस तिथि भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवता की पूजा विधि-विधान से किया जाता है।
0 Comments