प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव ) 28 जुलाई 2025 को जिले के पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बंधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास आज एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ, जिसमें एक युवक और तीन युवती बाइक पर सवार होकर कनकी जाने के लिए निकले थे।की अचानक सड़क हादसा हो गया,जहाँ मौके पर ही युवक की मौत हो गई,और बाईक में सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरमोरा निवासी अभय और नूनेरा निवासी राधा, रौशनी एवं आँचल एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर कनकी मेला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और असंतुलित वाहन तिवरता पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अभय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो चुकी है। आपको बता दे,कि स्थानीय लोगों की तत्परता से तुरंत 112 एम्बुलेंस को सूचना दिया गया,घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।और वहां प्राथमिक उपचार चालू कर दिया गया है।आपको बता दे,कि इसी स्थान पर लगभग एक माह पूर्व भी एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति ने अपने जान गवाई थी।इस रास्ते पर होते दुर्घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश का माहौल बन गया है।इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दिया गया है। इस हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल बना हुआ है।
0 Comments