गोरेलाल जांगड़े समाचार प्रकाशन से तिलमिलाएं,
पत्रकारों को मिथ्या मामले में फंसाने पत्नी बद्रीका बाई को बनाया ढाल
लंबे समय से थाने तहसील में कानूनी राजस्व मामले जारी, पदीय कर्तव्यों का दुरूपयोग शासन - प्रशासन की की जा रही अवहेलना।
बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 30 जुलाई 2025,
गोरेलाल जांगड़े पिता गजानंद डिलीविजेस कर्मचारी जिला बलौदाबाजार संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ हैं और वें शासन - प्रशासन से लाभ लेते आ रहे हैं।
अपने गृह ग्राम परसाडीह प.ह.नं.-02 नक्शा खसरा नंबर 147/1 तहसील बिलाईगढ़ में 03 स्थानों में अतिक्रमण कर शासकीय भूमि बिक्री कर अपने जीवन यापन का जरिया बना रखा हैं।
कानूनी कार्यवाही और राजस्व विभाग की नोटिस पर शासन प्रशासन का खुलेआम अवहेलना
पटवारी जांच प्रतिवेदन पंचनामा में सब अतिक्रमण कारित प्रमाणित हैं। कई बार जनहित कार्य प्रभावित होने पर समाचार प्रकाशन शिकायत में नोटिस जारी हुआ। न्यायलय में बाप बेटे पेशी गए अतिक्रमण मुक्त करने मिथ्या साक्ष्य प्रस्तुत कर मुकर गए।
2021 - 22 से लंबे समय बाद भी संबंधित उच्च विभागीय अधिकारियों की निर्देश जारी फरमान को न मान शासन प्रशासन का खुलेआम अवहेलना करते आ रहे हैं। अपने बीच बचाव में पत्नी को ढाल बना षडयंत्र कर महिला कानून के दुरुपयोग कराने से भी नहीं चूके।
लगातार इनके कारनामें जग जाहिर है अतिक्रमण करो शासकीय भूमि को बिक्री कर जीवन यापन कर मस्त रहो।
जनहित कार्य प्रभावित की समाचार प्रकाशन पर पत्नी को ढाल बना पत्रकारों उपर मिथ्या शिकायत में फंसाने किया जा रहा षड़यंत्र
03 स्थानों को गोरे लाल जांगड़े अतिक्रमण कर अनुशासनहिनता कार्य कर अब समाचार प्रकाशन शिकायत को लेकर तिलमिला गए हैं। अपने बचाव में पत्नी बद्रीका बाई को ढाल बना कर मिथ्या शिकायत छेड़छाड़ महिला कानून की दुरूपयोग कर द्वेष भावना से पत्रकारों को फंसाने षड़यंत्र कर अपने पदीय कर्त्तव्य की घोर निचता पूर्ण कृत्य किया जा रहा हैं। मिनीमाता प्रतिमा स्थापना,जोड़ा जैतखाम पास अतिक्रमण कर नीव पास गड्ढे खोद कर पानी निकासी को रोक दिया गया हैं। जिस कारण नीव में पानी रिसाव से क्षतिग्रस्त होने की कगार में हैं। उस भूमि को बिक्री कर दी गई हैं और खरीदने वाले उसमें धान का फसल लगाएं हुए हैं।
पैतृक मकान बाड़ी के अतिरिक्त अतिक्रमित शासकीय को बिक्री कर बनाया जीवन यापन का जरिया
अपने बस्ती अंदर पैतृक मकान बाड़ी को बिक्री कर मुख्य मार्ग ग्राम पंचायत पास अतिक्रमण भूमि में अधूरे मकान बना निवासरत हैं। 02 स्थानों की शासकीय भूमि बड़े नवा तालाब पास अतिक्रमित भूमि को बिक्री के फिराक में और मिनीमाता प्रतिमा स्थापना,जोड़ा जैतखाम पास की भूमि में अतिक्रमण के नाम से जबरिया अधूरे मकान निर्माण जारी था।
अच्छे फायदे में बिक्री कर जनहित कार्यों को प्रभावित कर अपने जीवन यापन करने में मस्त हैं।
मिथ्या मामले में महिला की शिकायत में पत्रकार समाचार प्रकाशित कर जनहित में कार्य करके त्रस्त है।
गोरे लाल जांगड़े डेलिविजेश कर्मचारी और शासकीय भूमि अतिक्रमण कर बिक्री कर दोनों हाथों से मुनाफे ही मुनाफे में है। कानून कायदे को ताक में रख मान सम्मान की परवाह नही, पत्नी को बचाव में ढाल बना खड़ी कर रखी।
0 Comments