प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव न्यूज ) जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जवाली के उपस्वास्थ्य केंद्र में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे,कि भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्य करने वाली शासकीय संस्था - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संलग्न उपस्वास्थ्य केंद्र जवाली विकासखंड कटघोरा जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में बस जुलाई माह के लगातार बारिश के कारण और स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य मार्ग से लेकर संस्था पहुंच तक लगभग 50 मीटर तक घुटने तक के जल भराव हो गया है तेज बारिश में स्थिति और भी गंभीर होती है जिससे आने वाले वृद्ध मरीजो और महिला रोगियों को बड़ी कठिनाई हो रही है।
केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया जाता है जिसमें -
गर्भवती महिलाओं के लिए सेवाएं - ANC निर्मित प्रसव पूर्व जांच , TT टिटनेस का टीकाकरण ,आयरन फोलिक एसिड की गोलियां ,संस्थागत प्रसव हेतु सलाह,
प्रसवोत्तर सेवाएं - माताओं की निगरानी, नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान की सलाह ,
शिशु व बाल स्वास्थ्य सेवाएं - नियमित टीकाकरण RI, कुपोषण की पहचान व सलाह, विटामिन ए की खुराक,
परिवार नियोजन सेवाएं - गर्भनिरोधक गोलियां, कंडोम , कापर्टी, नसबंदी हेतु रेफरल, परामर्श की जागरूकता,
सामान्य लोगों का उपचार- बुखार ,दस्त, खांसी ,त्वचा रोग का प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाई मुक्त ,
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन 6 टीवी उन्मूलन कार्यक्रम, मलेरिया, डेंगू ,फाइले्रिया की रोकथाम कुष्ठ रोग एड्स हृदय रोगों से संबंधित कार्यक्रम
स्वास्थ्य जागरुकता और शिक्षा- स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण परिवार नियोजन पर जानकारी, सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम
आदि प्रमुख सेवाएं संचालित की जाती है इस कार्य हेतु स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम एमपीडब्ल्यू मितानिन कार्यकर्ता सहित आर एच ओ कर्मचारी सप्ताह की 6 दिन सोमवार से शनिवार 10:00 बजे से शाम 4:00 तक उपस्थित रहते हैं उनके द्वारा भी ग्राम के प्रतिनिधियों को मौखिक सूचना इस विषय पर दी गई किंतु उचित निराकरण अब तक नहीं हो पा रहा है आता जल निकासी की समुचित व्यवस्था तत्काल की जावे ताकि सार्वजनिक शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र जवाली तक लोग सुविधा अनुसार पहुंच सके और प्रभावी रूप से नियमित कार्य किया जा सके ।
0 Comments