विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव)। पाली ब्लॉक अंतर्गत दीपका थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दीपका पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार चोरी की बाइक जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील देवार (पिता: राजेन्द्र देवार, उम्र: 24 वर्ष) है, जो बालौदा, थाना बालौदा, जिला जांजगीर-चांपा का निवासी है।
जब्त की गई मोटरसाइकिलें:-
हीरो एचएफ डिलक्स
नंबर: CG12AY4211
चेचिस: MBLHAW039KHB05107
इंजन: HA11ENKHB10191
होंडा सीबी साइन
नंबर: CG12AW1976
चेचिस: ME4JC65ACJ7044011
इंजन: JC65E72069700
हीरो स्प्लेंडर प्लस
नंबर: CG12BK4368
चेचिस: MBLHAW234P4E11630
इंजन: HA11E8P4E46036
टीवीएस लूना (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर)
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
प्रार्थी किरण कुमार यादव ने 26 जुलाई 2025 को दीपका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दीपका पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर सुनील देवार को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर 4 मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
दीपका पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में राहत की भावना है और अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है ।
0 Comments