16 जुलाई 25 को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में रैली कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा फेडरेशन

16 जुलाई 25 को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में रैली कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा फेडरेशन
 बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 15 जुलाई 2025,
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सचिव मनोज कुमार दुबे बताया कि  छत्तीसगढ़ शासन को मोदी की गारंटी लागू करने का नोटिस दिया है। फेडरेशन के बैठक में तय हुआ है कि प्रथम चरण में 16 जुलाई 25 को राज्य के सभी ब्लॉक तथा जिलों में रैली निकालकर "मोदी की गारंटी" लागू करने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। गौरतलब है कि फेडरेशन ने विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के कर्मचारियों से किया गया मोदी की गारंटी का वादा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरा नहीं करने के कारण चरणबद्ध आंदोलन किया था। वादाखिलाफी के विरुद्ध पुनः आंदोलन का शंखनाद कर दिया गया है। "कलम रख,मशाल उठा आंदोलन" की तैयारी को लेकर  जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में समस्त कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी की बैठक संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में 16 जुलाई 25 को बलौदाबाजार जिले के सभी ब्लॉक तथा जिला मुख्यालय में वादा निभाओ रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। यदि छत्तीसगढ़ सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करने में रुचि नहीं दिखाया तो 22 अगस्त 25 को बलौदाबाजार के कर्मचारी - अधिकारी सामूहिक अवकाश में रह कर राज्यव्यापी कलम बंद, काम बंद हड़ताल करेंगे।
उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा नहीं किया तो फेडरेशन अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेने बाध्य होगा। फेडरेशन के कहना है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का घोषणा हुआ था। सरकार बनने पर प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान डी.ए./डी आर दिया जायेगा।
लंबित डी.ए एरियर्स की राशि को कर्मचारियों के जी.पी.एफ.खाते में समायोजित किया जायेगा। 
अनियमित/संविदा/दैनिक वेतनभोगी/अतिथि शिक्षक इत्यादि संवर्ग का नियमितीकरण किया जायेगा। प्रदेश के सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर किया जायेगा।
प्रदेश के लिपिकों,सहायक शिक्षकों एवं अन्य संवर्ग के लिए  वेतन विसंगति दूर करने के लिए गठित पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने।पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जायेगा। मितानिनों,रसोईया एवं सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 50 % वृद्धि किया जायेगा सहित अन्य मुद्दों का वादा किया। लेकिन सरकार बनने के बाद क्रियान्वयन पर मौन धारण करना कर्मचारियों में आक्रोश का कारण बना हुआ है। फेडरेशन ने प्रदेश में चार स्तरीय समयमान वेतनमान,प्रदेश के सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान,अर्जित अवकाश 240 दिन के स्थान पर 300 दिन करने, प्रदेश में कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों सहित शासकीय सेवक कल्याण के अनेकों मुद्दों का ज्ञापन राज्य सरकार को समय-समय पर दिया है। लेकिन सरकार कर्मचारियों के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। फेडरेशन ने कर्मचारी हित में पुनः 11 सूत्रीय ज्ञापन राज्य सरकार को दिया है। फेडरेशन से घटक संगठनों डॉ.एलएस ध्रुव अध्यक्ष फेडरेशन बलौदा बाजार जिला अविनाश तिवारी जिला महासचिव मनोज कुमार दुबे सचिव फेडरेशन बलौदाबाजार प्रकाश कुमार तिवारी, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला बलौदाबाजार रमेश कुमार वर्मा, ब्लॉक संयोजक फेडरेशन रेडी राम साहू, ब्लॉक संयोजक फेडरेशन माखन चंद्राकर, प्रवक्ता जिला फेडरेशन विजय कुमार साहू,जिला उपाध्यक्ष फेडरेशन संतोष साहू,जिला उपाध्यक्ष फेडरेशन मालिक राम यादव तहसील शाखा अध्यक्ष पी.के. हिरवानी, जिलाध्यक्ष कर्मचारी - अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन आदि ने 16 जुलाई 25 को आयोजित वादा निभाओ रैली को सफल बनाने कर्मचारी जगत से आव्हान किया है।

Post a Comment

0 Comments