SECL दीपका/गेवरा से प्रभावित ड्राइवरों ने उठाया आवाज,कंपनियों में नही हमारे लिए कोई जगह,हम बैठे है बेरोजगार,बाहर से लाया जाता है यहाँ ड्राइवर,अब होगा उग्र आंदोलन
प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। 09 जून 2025,जिले के SECL में छोटे - बड़े कंपनी संचालित है।जिससे कलिंगा कम्पनी (के.सी.सी.) में कार्यरत कर्मचारियों की सूची व चरित्र सत्यापन का मांग किया गया है,आपको बता दे,कि प्रभावित ड्राइवारों ने बाहरी ड्राइवारों को,कर्मचारियों को हटाते हुये क्षेत्रीय बेरोजगार को रोजगार देने का मांग किया है।तथा पाँच दिवस के भीतर हमारी मांगो को पुरा नही किया गया तो हमारे द्वारा कलिंगा कम्पनी के गेट व कार्यालय का घेराव व आन्दोलन के लिये बाध्य होंगे।आपको बता दे कई संगठन द्वारा विगत 3-4 वर्षों से रोजगार के लिये कलिंगा कम्पनी (के.सी.सी) से आवेदन देते देते सादर निवेदन किया गया है।और हम समस्त SECL से प्रभावित क्षेत्रवासी बेरोजगार युवाओ पुरा परेशान हो चुके है,अब हमारे इस कम्पनी से आशा व उम्मीद खत्म भी हो चुका है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुशंसा पत्र पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता न ही रोजगार दिया जा रहा है। बाहरी प्रान्त से आये व्यक्तियों को नौकरी फटाफट दिया जाता है।और प्रभावित स्थायी बेरोजगारों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। वर्तमान में महज 10 प्रतिशत क्षेत्रीय लोगों को रखा गया है जबकि कम्पनी के अधिकारी - विकास दुबे एवं इनके नजदीकी कर्मचारीगण द्वारा एक-एक लाख रूपये लेकर ड्राइवरों को नौकरी दिया जा रहा है। बाकी मूल निवासी प्रभावित क्षेत्रीय लोगों को दर बदर भटकाया जा रहा है। और कलिंगा कम्पनी (के.सी.सी.) में कार्यरत कर्मचारियों की सूची मांग कर चूत्री प्रदाय करते हुये थाना प्रभारी, तहसीलदार द्वारा चरित्र सत्यापन एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र,वोटर आईडी को सत्यापन कराते हुये बाहरी प्रान्त से आये कर्मचारियों को हटाया जावे, क्षेत्रीय बेरोजगार को कार्य में रखा जावें अन्यथा दिनाँक 15/06/2025 रविवार को हमारे द्वारा कलिंगा कम्पनी के गेट और कार्यालय का घेराव व आन्दोलन के लिये बाध्य होगें। जिसकी पुरा जवाबदारी कलिंगा कम्पनी एवं प्रशासन की होगी।आपको बता दे,कि कलिंगा कंपनी का नाम हमेशा से उजागर होते आ रहा है,फिर भी यहाँ पुरा बेरोजगारी से प्रभावित ग्रामीण जूझ रहे है।
*प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार ड्राइवर ने लिखा आवेदन*
1. प्रेमचंद पटेल (क्षेत्रीय विधायक कटघोरा)
2.श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल
( उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा )
3. पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा ( छ.ग.)
4. एसईसीएल महाप्रबंधक दीपका,
5. तहसीलदार तहसील हरदीबाजार
6.थाना प्रभारी हरदीबाजार /दीपका
7.जी एम कलिंगा कम्पनी दीपका
0 Comments