बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 15 जून 2025,
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ एवं केशरवानी भवन नगर पंचायत भटगांव में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़ ने स्वयं रक्तदान कर आमजनों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि रक्तदान करना न केवल मानव सेवा है,बल्कि यह कई ज़िंदगियों को बचाने का माध्यम भी बनता है। विधायक श्रीमती लहरे का यह पहल समाज में मानवता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति उनकी गंभीरता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर में युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक सोनाखान, शेखर भट्ट विधायक प्रतिनिधि,पार्षद सुनील यादव, मिथलेश लहरे,राजकुमार कमल,गुलशन देवांगन,जान मोहम्मद ख़ान,बंशी महाराज ओम सारथी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण,सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
इस महा रक्तदान शिविर में अधिक संख्या में युवाओं और नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
0 Comments