कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने एडीईओ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, 4284 परीक्षार्थी उपस्थित,1758 अनुपस्थित
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 15 जून 2025,
कलेक्टर डॉ.संजय कन्नौजे ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र अशोका पब्लिक स्कूल,सीपीएम कॉलेज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दानसरा,स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ और पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कालेज सारंगढ़ के कक्षों में जा कर परीक्षार्थियों और परीक्षा व्यवस्था का कलेक्टर ने अवलोकन किया और परीक्षा केंद्र अध्यक्षों से परीक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस.के.टंडन, सहायक नोडल अधिकारी नरेश चौहान,सीएमओ राजेश पांडेय उपस्थित रहें। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 15 जून को पूर्वान्ह में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया। सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिले में इस परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल 6042 परीक्षार्थियों में से 4284 उपस्थित,1758 अनुपस्थित रहे।
0 Comments