कोरबा (सुघर गांव)। 20 जून 2025,
जिले से बड़ी खबर सामने आया है। यह खबर कोरबा के मानिकपुर थाना क्षेत्र से है जहाँ रेलवे स्टेशन के सामने पोखरी के पास वाला मैदान का है। जहाँ 19 जून को दोपहर समय दो युवक 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में अचानक आए जब युवक इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। आपको बता दे कि तार के चपेट में आए 01 युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया। और जो दूसरा उसे बचाने के लिए डंडा लेकर कुदा था। वह युवक पुरा झुलस चुका है। जिसका हालात पुरी तरह से गंभीर है,जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। और जहां रेलवे स्टेशन के सामने पोखरी के पास स्थित मैदान में शुकवार को दोपहर रितेश मनहर और वीरेंद्र यादव घूमने के लिए गए हुए थे। और इसी बीच नीचे गिरी हुई 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में अचानक वीरेंद्र यादव आ गया। और उसे तड़पते देख कर तुरंत रितेश मनहर दौड़ कर उसकी मदद करने के लिए दौड़ा और एक डंडे के सहारे उसे बचाने का पूरा कोशिश किया। जो डंडे से वह बचाने का कोसिस किया वह डंडा भीगा हुआ था। इस कारण रितेश भी वहां करंट की चपेट में आ गया। हादसे में अंततः रितेश मनहर की मौके पर ही मौत हो गया और वीरेंद्र यादव करीब 90% तक झुलस गया। इस घटना के जानकारी मिलते ही आस पास के लोग तुरंत उस जगह पर पहुंचे गए जहां घायल वीरेंद्र को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया। और वहां उसका इलाज तुरंत चालू किया गया। वहीं इस घटना के सूचना थाना मानिकपुर में दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जाँच में जुट गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया।
0 Comments