करोड़ों का जमीन घोटाला, भाजपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
जावेद अली आज़ाद छत्तीसगढ़ ब्यूरोअंबिकापुर (सुघर गांव)। 25 जून 2025,
अंबिकापुर में करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े मामले में सीजेएम ने कांग्रेस के जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल,भाजपा के जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और 1 एडवोकेट सहित 7 लोगों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस नेता सहीत 7 पर FIR दर्ज
सरगुजा में जिला सत्र न्यायालय ने भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश दिया है। इसमें दोनों नेताओं के साथ 1 अधिवक्त समेत 7 लोगों का नाम शामिल है। दरअसल एक ग्रामीण महिला से करोड़ों रुपये की जमीन को ठगी करने का मामला है, जहां करोड़ो रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर 2 सप्ताह में अपराध दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
0 Comments