मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई एक युवती पर दुष्कर्म कर किया हत्या,06 दिन बाद हरदीबाजार पहुंची लाश, ग्रामीणों में फूटा गुस्सा,किया हड़ताल, हरदीबाजार आमगांव चौक में हुआ चक्काजाम, किया न्याय का मांग
प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो कोरबा (सुघर गांव)। 25 जून 2025, जिले से एक दिलदहला देने वाला खबर सामने आया है, यह खबर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई एक युवती पर दुष्कर्म कर हत्या किया हुआ शव आज,06 दिन बाद हरदीबाजार पहुंची है। आपको बता दे,कि कोरबा जिला के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया के रहने वाला के निवासी उमेद दास की बेटी पुष्पांजलि महंत जो मध्यप्रदेश सिंघरौली में रहती थी।जिसकी कुछ दरिंदो के द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दिया गया है। जिसकी जाँच फॉरेंसिक टीम द्वारा किया जाना था,लेकिन जाँच नही किया गया। और इस घटना को परिजनों के द्वारा 05 दिन पहले का बताया जा रहा, आपको बता दे,कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली अंतर्गत मोवा थाना का यह घटना है,थाने द्वारा इस मामला को कोई गंभीरता से नही लिया जा रहा और परिजनों के द्वारा थाने के ऊपर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। इस मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों और मृतका के परिजनों ने न्याय की मांग किया है। और न्याय मांगने के लिए हरदी बाजार और आमगांव चौक के पास ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है, आपको बता दे,कि इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना ने सभी ग्रामीणों में भारी गुस्सा है, ग्रामीणों का कहना है, कि पुलिस ने अब तक न आरोपियों का पता लगा पाया है,न गिरफ्तार किया गया हैं।
पिछले 06 दिनो से न्याय के लिए तड़प रही पुष्पांजलि महंत लाश,लेकिन नही मिल रहा इंसाफ रलिया निवासी पुष्पांजलि के पिता उमेद दास ने बताया कि मध्यप्रदेश के सिंगरौली अंतर्गत मोवा थाना के आस पास हमारी बेटी के साथ इतना बड़ा अन्याय हुआ है लेकिन इस मामले को पुलिस के द्वारा दबाने की कोशिश किया जा रहा है। लेकिन हम भी जब तक उन दरिंदो को सजा नहीं दिलवाएंगे तब तक चुप नहीं बैठेंगे,हम अपनी बेटी को इंसाफ बिना शांत नही बैठेंगे दिला कर ही सांस लेंगे। ग्रामीणों ने भी एकजुट हो कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया और त्वरित कार्यवाही कर न्याय की मांग किया है।
"आखिर क्यों ध्यान नही दे रहे कानून के रखवाले।" आखिर क्यों नहीं किया गया फारेन्सिक जाँच।
आखिर कौन है इस घटना के जिम्मेदार।
" आखिर क्यों नहीं हुआ अब तक कार्यवाही।
" आखिर क्यों नहीं हुआ अभी तक गुनहगार गिरफ्तार।
" आखिर कौन दे रहा मुजरिमों को संरक्षण।
"आखिर कब तक होंगे ये दरिंदे गिरफ्तार।



0 Comments