आरंग (सुघर गांव)। 20 जून 2025,
आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष,अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब का नेता जी चौक स्थित विधायक कार्यालय आरंग में दिनांक 19 जून 2025 को साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर म विधायक गुरू खुशवंत साहेब द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। कई मामलों को मौके पर ही समाधान किया गया।
गुरू साहेब ने कहा कि जनदर्शन एक सशक्त माध्यम है जनप्रतिनिधि और आमजन के बीच संवाद का,जिससे वास्तविक समस्याएं सामने आती हैं और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होता है।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,अधिक संख्या में क्षेत्र के नागरिक, ग्रामीण जन, जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी उपस्थित रहे। जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत,सामाजिक, शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएं,आवेदन एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे।
0 Comments