स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग द्वारा छापामार करवाई कर झोला छाप डॉक्टर एवं क्लिनिको को किया शील

जांजगीर चांपा (सुघर गांव)।19 जून 2025, जिले की नवागढ़ विकासखंड मुख्यालय के बस स्टैंड में चल रह अवैध आदिले क्लिनिक को स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में छापामार कार्रवाई कर क्लिनिक को शील कर नर्सिंग होम के तहत सख्त कार्यवाही की गई। इस संबंध में डॉ नरेश साहू बीएमओं नवागढ़ ने बताया कि अवैध क्लीनिक के संचालन के बारे में बार-बार शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा आदिले क्लिनिक पर छापेमारी कार्यवाही की गई। जहां पर क्लिनिक संचालनकर्ता मनोहर आदिले से संचालन करने संबंधित वैध दस्तावेज की मांग की गई परन्तु उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तत्पश्चात नर्सिंग होम एक्ट के तहत कुछ दवाइयां एवं बीपी मशीन,खाली सिलेंडर सहित अन्य सामग्री जप्त कर क्लिनिक को सील कर दिया गया है। उक्त चाही गई जानकारी प्रेस को डॉ नरेश साहू बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ के द्वारा बताया गया।
0 Comments