खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ग्राम पंचायत परसाडीह में उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) भवन निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर को लिखा पत्र
समाचार प्रकाशन मांग पत्र पर मंत्री ने लिया विशेष रूप से संज्ञान
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 16 जून 2025,
जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाडीह में उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) भवन अत्यंत पूराने जर्जर मय हो गए हैं। जिसका सुघर गांव दैनिक समाचार पत्र और छत्तीसगढ़ महिमा पत्रिका रायपुर से प्रकाशित में लगातार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर खाद्यान्न की रख रखाव सुरक्षा व्यवस्था और खाद्यान्न लाभआर्थियों राशन कार्ड धारी हितग्राहियो को हो रहें समस्याओं के साथ मांगो को लेकर संपादक सुघर गांव छत्तीसगढ़ महिमा कार्यालय ग्राम व पो.परसाडीह,तह.बिलाईगढ़, जिला - सारंगढ़-बिलाईगढ़ दिनांक - 30.05.2025 को मांग पत्र दिया गया था। जिस पर दयालदास बघेल मंत्री खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए रायपुर कार्यालय से दिनांक - 03.06.2025 को कलेक्टर जिला - सारंगढ़- बिलाईगढ़ (छ.ग.) को ग्राम पंचायत परसाडीह में उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) भवन निर्माण कार्यों की स्वीकृति करने के संबंध में पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने आदेशित किया गया हैं।
*जर्जर भवन नवीन निर्माण होने से ग्रामीण
जनों को मिलेगा सुविधाएं*
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समकालीन लंबे समय से निर्मित ग्राम पंचायत सह उचित मूल्य की दुकान भवन अत्यंत पूराने जर्जर हालत में तब्दील हो चुके थे। जिसमें ग्राम पंचायत और उचित मूल्य की दुकान दोनों एक में संचालित हो रहें थे। अब उचित मूल्य की दुकान एकल सर्वसुविधा युक्त बनने से खाद्यान्न की रख रखाव के साथ हितग्राहियों को बारिश धूप में सुविधा मिलेगा।
*सरपंच और ग्रामवासियो ने मंत्री के प्रति
जताया आभार*
प्रमोद कुमार जांगड़े सरपंच, लक्ष्मीनारायण खूंटे उप सरपंच और पंच गण सहित ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत परसाडीह में उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) भवन निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के प्रति आभार जताया है।
गांव की जन समस्याओं को लेकर जनहित कार्यों को पूर्ण कराने में अहम योगदान निभाने पर सुघर गांव छत्तीसगढ़ महिमा समाचार पत्र परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया हैं।
0 Comments