महानदी नदी में युवक के डूबने से हुई मौत
घटना से क्या लोग लेंगे सबक ...?
लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़ (सुघर गांव)। 16 जून 2025, जिले के
कोसीर मुख्यालय से महज 05 किलो मीटर दूर सिंघनपुर गांव स्थित है जहां महानदी पर मिरौनी बैराज बना हुआ है। गर्मी के मौसम में यहां लोगों का आना जाना बढ़ जाता है वही पर्यटन और पिकनिक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना रही है पिछले 1 माह से इस वर्ष यहां हजारों लोग हर रविवार पहुंच कर नहाने का आनंद ले रहे है वही कुछ लोग डीजे के साउंड में थिरक कर पल गुजार रहे थे कुछ लोग गेट पर चढ़ कर दौड़ लगा रहे थे किसी न किसी रूप में आनंद ले रहे थे। पिछले दिनों समाचार में यहां की स्थिति सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल में भी दिखाए गए यहां लोग नहाने आ रहे हैं और हुड़दंग कर रहे है इस पर पहरा लगना चाहिए कुछ हद तक पहरा लगा पर लोग अति उत्साहित दिखे और यह नहाने का खेल चलता रहा। इस रविवार को बताया गया कि महानदी बैराज के 16 गेट खोल दी गई है और पानी अधिक जा रहा है आज भी बहुत लोग नहाने का आनंद लेने पहुंचे हुए थे लोग अपने अपने मस्ती में नहा कर,नाचकर कोई गेट में चढ़ कर दौड़कर खुशी के साथ आनंद ले रहे थे। न जाने किसकी नजर लग गई और नहाते - नहाते एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार महानदी मिरौनी बैराज में लोग नहा रहे थे वहीं सारंगढ़ कमला नगर में अस्थाई रूप से रहने वाले युवक अपने 03 मित्रों के साथ नहा रहे थे और एक युवक उपेंद्र साहू उम्र 22 का युवक डूब गया यह बात कुछ समय बाद पता चला तब तक देर हो गई थी वह महानदी के पानी में डूब कर मर गया था। जिसकी सूचना पर कोसीर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खोज कर लास को बाहर निकाल कर मर्ग कायम करते हुए धारा 44/25- 194 बीएनएसए कायम कर लास को पोस्ट मार्डम के लिए सारंगढ़ कार्यवाही के लिए भेज दिया गया। इस तरह आज महानदी मिरौनी बैराज की घटना को लेकर अंचल में चर्चा का जोर है। युवा वर्ग को इस घटना से सबक लेने की आज जरूरत है यह युवक झारखंड का रहने वाला है अपने मित्रों के साथ महानदी आया था पर अपने स्वयं की गलतियों का कहीं न कहीं शिकार हो गया है अब इस घटना के बाद यहां पहरा लगना स्वाभाविक है। पर्यटन को पहुंच रहे लोगों को अति उत्साहित न होते हुए स्वयं का ख्याल रखते हुए ऐसे जगहों का आनंद लेना चाहिए। लेकिन इस घटना से यहां पहुंच रहे लोगों को स्वयं से सबक लेने की आज जरूरत है।
* क्या कहते है कोसीर थाना प्रभारी*
कोसीर पुलिस द्वारा बदमाशी करने वालों पर कार्यवाही होगी हमारी नजर पहले से ही थी पर यह घटना हो गई ।
कोसीर थाना प्रभारी
एन.एल.राठिया
0 Comments