सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ का बैठक में कार्यशैली को आगे बढ़ाने का योजना बना कर संगठन हमेशा जनसेवा करने के लिए तत्पर
कोरबा (सुघर गांव)। 14 जून 2025,
जिले में 13 जून 2025 को शाम 06 बजे सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ का कोरबा में आवश्यक बैठक रखा गया। जिसमें संगठन के आगामी विस्तृत रूपरेखा व संगठन को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा किया गया। यह संगठन जन सेवा व जानताओं के आवाज को शासन - प्रशासन तक पहुंचाने में हमेशा खड़ा रहेगा,इस संगठन को जानताओं के परेशानियों को देश प्रदेश तक पहुंचाने में मदद करेगी।
*संगठन में जुड़ने के लिए निम्न शर्ते रखी गई*
सदस्य कैसे जोड़ेंगे जो सदस्यता लेता है उसका शुल्क 0 प्रतिशत रहेगा और पदाधिकारी का शुल्क 1000 रखा गया है। सदस्यता शुल्क संगठन के खाते में जमा होगा। आपको बता दे,कि पदाधिकारी व सदस्यों का गठन करना अति आवश्यक है। सदस्य को परखने के पश्चात ही पद के लिए संगठन द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
अगर कोई पदाधिकारी एवं सदस्य 02 बार की बैठक में उपस्थित नहीं होता हैं तो उसे सबसे पहले नोटिस जारी करना सुनिश्चित किया गया है। तत्पश्चात उसके ऊपर संगठन विचार करने के बाद संगठन द्वारा निर्णय लिया जाएगा। जो सर्वमान्य होगा। अगर पदाधिकारी द्वारा नोटिस जारी होने के पश्चात जवाब नहीं आता है।
या 03 बार बैठक में भी स्वयं उपस्थित हो कर लिखित जवाब नहीं देता है तो उन्हें संगठन के द्वारा निष्कासित कर दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य गण प्रमोद कुमार बंजारे (अध्यक्ष), नरेश कुमार चौहान (उपाध्यक्ष), जावेद अली आजाद (जिलाध्यक्ष कोरबा), ओमप्रकाश पटेल (जिला सचिव कोरबा), कैलाशु पटेल (जिला कोषाध्यक्ष कोरबा), मोहन चौहान (जिला संयुक्त सचिव), सरिता लहरे (ब्लॉक अध्यक्ष कोरबा), विजय कुमार चौहान (ब्लॉक अध्यक्ष कटघोरा), ब्लॉक अध्यक्ष बुंदराम धीवर,चित्रलेखा श्रीवास,अशोक श्रीवास,गौतम खरे सहित सभी पत्रकार उपस्थित रहें।
सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ में सदस्यता लेने के लिए प्रमोद कुमार बंजारे अध्यक्ष से सम्पर्क करें
मों. नं.- 9343530851,8962140390
0 Comments