07 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल बच्ची को कार में डाल कर रात भर भागता रहा आरोपी घेराबंदी कर हरदीबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार,जाँच में जुटी फोरेंसिक टीम, हरदीबाजार पुलिस का रहा खास योगदान,क्षेत्र में फैली सनसनी

07 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, घायल बच्ची को कार में डाल कर रात भर भागता रहा आरोपी घेराबंदी कर हरदीबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार,जाँच में जुटी फोरेंसिक टीम, हरदीबाजार पुलिस का रहा खास योगदान,
क्षेत्र में फैली सनसनी 
            प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो 
        कोरबा (सुघर गांव)। 14 जून 2025,
 जिले के हरदीबाजार थाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आया है,ये घटना ग्राम बछौत का है।आपको बता दे कि,एक तेज रफ़्तार कार CG-12-BN-5113 जो तेज रफ़्तार से सामने से आया और बच्ची के ऊपर चढ़ गया। जिससे उस दुर्घटना के बाद घायल हुई 07 साल की मासूम बच्ची की लाश कार में डाल कर आरोपी फरार हो गया। बच्ची को हॉस्पिटल ले जाने के बजाए आरोपी अपने कार में डाल कर रात भर घूमता रहा।आरोपी ने बयान दिया कि जब मैं हॉस्पिटल से आ रहा था। तो रोड के बगल में 02 बच्ची खेल रहे थे,अचानक 01 बच्ची कार के चपेट में आ गया। जिससे बच्ची पुरी तरीके से जख्मी हो चुकी थी। तभी घायल बच्ची को कार में डाल कर अपने साथ ले आया और बच्ची के कपड़े को फाड़ कर मै उधर ही फेंक दिया। और 01 कपड़े में बच्ची के लाश को लपेट लिया और कार के सीट के नीचे डाल दिया। फिर मैं इधर उधर भागता रहा। आरोपी के कार से 07 वर्षीय बच्ची की लाश को पुलिस ने बरामद कर ली है। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि गत दिनी 12 जून की शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच जांजगीर - चाम्पा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में 01 कार दुर्घटना में पलक पटेल नामक 01 बच्ची घायल हुई थी। घटना के दौरान कार चालक ने बच्ची को कार में डाल कर अपने साथ ले गया और रात भर आरोपी भागता रहा। जब हरदी बाजार पुलिस को इस घटना का पता चला तो पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। परिजनों और पुलिस ने बच्ची को हर जगह तलाशते रहे आस पास के अस्पतालों और क्लीनिकों में पता किया लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडी ओपी यदुमणि सिदार और बलौदा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर अपहरण और दुर्घटना की धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दिया गया। तकनीकी जांच के आधार पर CG-12-BN-5113 कार का पता चला,जिसके बाद कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध कार को ट्रेस किया गया और घराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 07 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ जिस कपड़े में बच्ची के लाश को लपेटा गया था उसी अंदर में एक पेड़ की छोटी सी डाली भी मिली है और कार के अंदर से 01 चाकू मिली जिससे बच्ची के कपड़े को फाड़ दिया गया। लगता है बच्ची के शव को आरोपी द्वारा दफनाने का कोशिस भी किया गया है और यह घटना को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी कार चालक देवेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी हुई है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्ची की मौत कैसे और कब हुई।
यह मामला अब एक दुर्घटना नहीं रह गया है,बल्कि उसमें लापरवाही और मानवीय संवेदनहीनता की पराकाष्ठा भी जुड़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोगों में सवाल उठ रहा हैं कि अगर चालक ने सच में मदद करनी चाही होती तो बच्ची को समय रहते अस्पताल क्यों नही पहुंचाया गया,फिलहाल पुलिस इस घटना की गहराई से जांच कर रही है। इस आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी हरदी बाजार व उनके पूरे टीम का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments