महारानी दुर्गावती के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ध्रुव गोंड एवं आदिवासी समाज द्वारा दिया आमंत्रण

महारानी दुर्गावती के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ध्रुव गोंड एवं आदिवासी समाज द्वारा दिया आमंत्रण 
    महासमुंद (सुघर गांव)। 15 जून 2025,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 24 जून को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंच कर ध्रुव गोड़ समाज एवं आदिवासी कर्मचारी संघ द्वारा गोंडवाना की महारानी रानी दुर्गावती जी के शहादत दिवस कार्यक्रम और जिले के सर्व आदिवासी समाज के नव निवार्चित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य,सरपंच का सम्मान समारोह कार्यक्रम कृषि मंडी महासमुंद में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को तैयारी को लेकर विधायक कार्यालय में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं आदिवासी समाज के प्रमुख के साथ तैयारी को लेकर बैठक किया गया। बैठक के पूर्व में विधायक के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री निवास में आदिवासी समाज की प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अमंत्रण दिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोपहर 2 बजे के लिए सहमति प्रदान किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रामविचार नेताम मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग,रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद, योगेश्वर राजू सिन्ह विधायक महासमुंद, डॉ.संपत अग्रवाल विधायक बसना सहित समाज प्रमुख एवं जन प्रतिनिधि शामिल होंगे।कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष मनराखन ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सहित समाज के प्रमुख गांव में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू,पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष मनराखन ठाकुर, प्रदीप चंद्राकार जिला महामंत्री, राजकुमार पोडेटी,मोतीराम कमार जिलाध्यक्ष कमार समाज, गोपाल ध्रुव, बलराम ध्रुव जनपद सदस्य,डागेश्वर ध्रुव,भागीराम ध्रुव,उदयभानु ध्रुव,दीपेश ध्रुव, प्रहलाद सिंह, हीरा साहू सहित समाज प्रमुख गण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments