दीपक पासवान खरोरा थाना प्रभारी का नशे के खिलाफ अभियान, वार्ड वासियों के साथ बैठक लेकर सख्त कार्यवाही करने के दिए कड़े निर्देश

दीपक पासवान खरोरा थाना प्रभारी का नशे के खिलाफ अभियान, वार्ड वासियों के साथ बैठक लेकर सख्त कार्यवाही करने के दिए कड़े निर्देश
     खरोरा (सुघर गांव)। 24 जून 2025,
रायपुर राजधानी से लगे खरोरा थाना में लगातार शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिलने को लेकर दीपक पासवान थाना प्रभारी द्वारा वार्ड वासियों के साथ बैठक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दीपक पासवान ने लोगों से चर्चा कर उक्त वार्ड में हो रहे अवैध शराब और गांजा की बिक्री रोकने सहित उक्त वार्ड को अपराध मुक्त कर एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में जन जागरूकता लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। थाना प्रभारी ने साफ शब्दों में लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि मादक पदार्थों के अवैध बिक्री में संलिप्त लोगों को इन कामों में लगे लोगों को सुधरने का ये अंतिम अवसर हैं, इसके बाद चेतावनी नहीं सीधे कार्यवाही होगी। इस दौरान खरोरा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डवासी ग्रामीण जन महिला एवं पुरुष अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments