सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े की जन्मदिन 30 जून पर विशेष

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े की जन्मदिन 30 जून पर विशेष
          राजेश चौहान जिला ब्यूरो
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 30 जून 2025, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े कांग्रेस की टिकट पर दूसरी बार विधायक चुनी गई। वे सारंगढ़ विधानसभा से 2018 में प्रथम बार और 2023 में द्वितीय बार विधायक निर्वाचित हुई। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी शिवकुमारी को 29695 वोट से चुनाव हराया। श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने अपनी गृह ग्राम पंचायत मुड़वाभाठा से सरपंच के पद से राजनीति की शुरुआत की थी। वे कांग्रेस कार्यकाल में प्रथम महिला बार अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन में उपाध्याय रही।
 विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े कांग्रेस पार्टी की टिकट पर 2023 में दूसरी बार सारंगढ़ विधानसभा से विधायक चुनी गई। सारंगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है जहां लगातार छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण 2000 से नारी शक्ति के रूप में महिला विधायक ही निर्वाचित होते आ रही हैं। श्रीमती जांगड़े ने भाजपा की शिवकुमारी को 29695 वोटो से चुनाव हराया।
 वे सरपंच व जिला कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस से रह चुकी हैं। श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भी रही हैं। उन्होंने पिछले चुनाव 2018 में भाजपा की केराबाई मनहर को चुनाव हराया था।
           पारिवारिक पृष्ठभूमि
श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े का जन्म 30 जून 1985 को हुआ था। उन्होंने 08 वीं तक शिक्षा ली है। पिता का नाम – श्री संतराम रात्रे, जन्म स्थान ग्राम - जोगेसरा, तत्कालीन जिला बलौदाबाजार - भाटापारा वर्तमान  जिला - सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (छ.ग.)
विवाहित/अविवाहित– विवाहित
विवाह की तिथि –30 दिसंबर, 2005
पति का नाम– गनपत जांगड़े
पति की जन्म तिथि 02 जुलाई 1981
संतान -  2 पुत्र, 2 पुत्री
शैक्षणिक योग्यता 12 वीं
अन्य योग्यता - व्यवसाय गृहिणी
स्थायी पता ग्राम - मुड़वाभांठा, पोस्ट - चांटीपाली,
तहसील - सारंगढ़, तत्कालीन जिला - रायगढ़ वर्तमान में जिला - सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (छ.ग.)
सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का संक्षिप्त विकास क्रम
ग्राम पंचायत - मुड़वाभाठा से 2010 - 2015 तक सरपंच। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी सदस्य 2012 - 2017 तक। 2019-2021 सदस्य,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, प्रत्यायुक्त विधान समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा। 2020 - 2021 से 2023  उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन।
 2018 के चुनाव में निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक - 17 सारंगढ़ (अ.जा.)
कुल मतदाता - 242942
कुल मतदान - 194024
मतदान का प्रतिशत - 79.86:
प्रथम 4 अग्रणी अभ्यर्थियों को प्राप्त मत
(1) श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े (भा.रा.कां.) - 101834 52.49%
(2) श्रीमती केराबाई मनहर (भा.ज.पा.) - 49445 25.48%
(3) अरविंद खटकर (ब.स.पा.) - 31083 16.02%
(4) नोटा - 2342 01.21%
      2023 के चुनाव में जीत की कहानी
सारंगढ़ विधानसभा आरक्षित सीट में कुल 209926 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े को 109484 वोट मिले। भाजपा की शिवकुमारी को 79789 वोट मिलें। श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने 29695 वोट पा कर जीत हासिल की। तीसरा स्थान बसपा के नारायण रत्नाकर का रहा। उन्हें 13215 मिले। नोटा को 2287 वोट मिले। यहां कुल उम्मीदवार 9 थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ को जिला बनाने में अहम भूमिका श्रीमती जांगड़े की जीत की बनी वजह
सारंगढ़ बिलाईगढ़ को जिला बनाने की मांग 5 दशक पुरानी थी। सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़ को जिला बनाया। श्रीमती उत्तरी जांगड़े पिछले बार 2018 में विधायक चुनी गई थी। उनके कार्यकाल में हुए इस बड़े काम का श्रेय जनता श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े को दिया। सरकार की योजनाओं पर श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े 05 वर्षो तक अपनी क्षेत्र की ग्रामीण और शहरी आम जनताओं के बीच उनके दुख सुख और जन समस्याओं को दूर करने में सक्रिय रही और जनता से सीधे संवाद कर जुड़ी रही। भूपेश बघेल ने यहां दीपावली के दूसरे दिन सभा लेकर गृहलक्ष्मी योजना को दोहराया। जिसका फायदा श्रीमती उत्तरी  गणपत जांगड़े को मिला।
सारंगढ़ की सक्रिय लोकप्रिय महिला विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े
श्रीमती जांगड़े अनुसूचित जाति आरक्षित सीट सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगातार 02 बार अच्छे मतो से जीत हासिल कर लोकप्रिय महिला विधायक चुनी गई। उन्होंने कांग्रेस सरकार और भाजपा की सरकार में भी अपनी सकुशल कार्यों से नारी शक्ति नेतृत्व की परचम लहरा रही है। सारंगढ़ से अभी तक कोई महिला प्रत्याशी 02 बार चुनाव नहीं जीत पाई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद यहां से प्रथम महिला नेतृत्व के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा हासिल करने में श्रीमती जांगड़े कामयाब रहीं। विपक्ष में रह कर भी अपने क्षेत्र और जिले की ज्वलंत मुद्दों जन समस्याओं को विधानसभा सदन में प्रमुखता से उठाने में कभी पीछे नहीं रहीं। उनकी कार्यों और सदाचार से क्षेत्र की जनता उन्हें लोकप्रिय विधायक मानती हैं।
उनके जन्मदिन पर क्षेत्र और जिले वासियों तथा शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े को सुघर गांव दैनिक समाचार पत्र रायपुर सह परिवार की ओर से उनकी जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.....

Post a Comment

0 Comments