शालू डहरिया को एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियन शीप में भागीदारी के लिए मुख्यमंत्री ने 1.70 लाख रूपये की आर्थिक सहायता किया प्रदान
रायपुर (सुघर गांव)। 22 जून 2025, छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया की चेहरे पर उस वक्त मुस्कान खिल गई, जब स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सपने को पूरा करने के लिए आवश्यक आर्थिक आर्थिक सहायता प्रदान की। शालू डहरिया का चयन 14 से 20 जुलाई 2025 को चीन के सिआन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। छत्तीसगढ़ से इस ओपन टूर्नामेंट के लिए केवल 02 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है,जिनमें शालू डहरिया भी शामिल हैं। लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए आवश्यक फीस 1.70 लाख रूपये उनके लिए एक बड़ी बाधा बन गई थी। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली शालू डहरिया के पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड हैं और माँ एक छोटी से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। इसके बाद भी शालू डहरिया ने कक्षा 08 वीं से सॉफ्टबॉल खेलना शुरू किया और अब तक 01 गोल्ड मेडल सहित 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

0 Comments