दिव्यांग संघ का मुंगेली जनपद CEO पर सन सनीखेज आरोप, कहा- फर्जी दिव्यांग बन कर कर रहे हैं सरकारी नौकरी
मुंगेली के जनपद सीईओ राजीव तिवारी के खिलाफ दिव्यांग संघ ने खोला मोर्चा
मुंगेली (सुघर गांव)। 04 मई 2025,
पूरे प्रदेश में दिव्यांग कोटे से चयनित अभ्यर्थियों का लिस्ट जारी हुआ है जिसमें प्रायः हर विभाग में कुछ अधिकारी कर्मचारी फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवा कर नौकरी कर रहे हैं। इसी सम्बन्ध में मुंगेली जनपद में पदस्थ कार्यपालन अभियंता राजीव तिवारी के बारे भी शिकायत की गई है। दिव्यांग संघ द्वारा राजीव तिवारी की शिकायत रायपुर मंत्रालय सहित मुंगेली कलेक्टर से भी की गई है। लेकिन प्रशासनिक तौर पर अभी उच्चाधिकारियों के द्वारा आज तक कोई जांच पड़ताल नहीं किया गया है। जब मीडिया कर्मियों की टीम ने इस विषय पर राजीव तिवारी से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने उल्टा मीडिया कर्मियों को धमकाते हुए कहा कि जाओ जहां जितनी शिकायत करना है कर लो। फिर मुझसे बात करना। आरोप है कि सीईओ राजीव तिवारी दिनांक - 13.7.2012 से फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवा कर नौकरी कर रहे हैं। अयोग्य होते हुए भी राजीव तिवारी जनपद सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठ कर नौकरी कर रहे है। जब भी इस बारे में तिवारी से चर्चा करते हैं तो वे ऐसे दबंगई करते है मानों उनका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। लेकिन अब दिव्यांग संघ प्रदेश में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट लेकर नौकरी करने वालों की पोल खोलना शुरू कर दिया है। अब देखना होगा कि शासन - प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।
0 Comments