बम्हनीडीह (सुघर गांव)। 04 मई 2025,
जिले जांजगीर - चाम्पा के विकास खंड बम्हनीडीह अंतर्गत थाना बिर्रा क्षेत्र के विभिन्न गांव के बीच बस्ती में 01 महिला रोज हजारों लीटर कच्ची महुआ शराब कि खुलेआम बिक्री कर रहीं हैं। महिला से आखिर आबकारी विभाग बिर्रा पुलिस को कैसा डर है जो कार्यवाही करने से उनके हाथ कांप रहे हैं। गौरतलब हो कि जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा में बीच-बस्ती में एक महिला दबंगाई करते हुए खुलेआम अवैध कच्ची शराब कि बिक्री कर रही है। वहीं सरपंच, पंचो द्वारा उन्हें अवैध शराब बिक्री बंद करने कई बार समझाईश दी गई, साथ ही बिर्रा पुलिस, आबकारी विभाग को इसकी सूचना कई बार दी गई लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती हैं ।
महिला पर आखिर आबकारी विभाग,बिर्रा पुलिस जिम्मेदार क्यों कार्यवाही करने से कतरा रहें
ग्राम किकिरदा में महिला द्वारा लंबे समय से अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री किया जा रहा है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर एक महिला पर कार्यवाही करने से जिले के आबकारी विभाग,बिर्रा पुलिस कि टीम को किस प्रकार का भय सता रहा हैं, जो महिला को खुला संरक्षण दे रही है। महिला कि दंबागाई इतनी हैं कि आबकारी विभाग बिर्रा पुलिस कि टीम कार्यवाही करने हाथ कांप रही है। जिससे उनकी मनोबल बढ़ते जा रहें हैं और अवैध महुआ कच्ची शराब की कारोबार बड़े पैमाने पर फल फुल रहें हैं। अवैध शराब बिक्री को लेकर आएं दिन अनेकों गाँवो शहरों में सख्त कार्यवाही हो रहा हैं और नशा की कारोबार पर प्रतिबंधित लगा कर अंकुश लाया जा रहा हैं। यहां तों उसके विपरीत अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही न कर उन्हें संरक्षण दे उनकी हौसले को और बुलंद किया जा रहा हैं। जिसका खामीजा भोले भाले ग्रामीण आम जनता को भुगतना पड़ रहें हैं। जिम्मेदार विभागीय अधिकारी मौन साधे बैठें हुए हैं ये कब तक अपने जिम्मेदारी से भागेंगे।
0 Comments