जांजगीर -चाम्पा (सुघर गांव)। 18 मई 2025,
जिले के विकास खंड बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में प्रेस क्लब का गठन 18 मई 2025 को कार्यालय पंचायत भवन बिर्रा में बैठक आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले वर्तमान दौर के पत्रकारिता पर विस्तृत चर्चा हुआ। साथ ही सभी उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकारिता क्षेत्र में अपने अनुभव को साझा किया।वही प्रेस क्लब गठन करने के उद्देश्य को लेकर विभिन्न गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा हुआ जिस पर सभी पत्रकार गणों ने अपना सहमति जताया।
बैठक के दौरान प्रेस क्लब बिर्रा के पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक जितेन्द्र तिवारी,चित्रभानु पाण्डेय,अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना, उपाध्यक्ष जीवनलाल साहू, सचिव एकांश पटेल, सह-सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष संजू साहू, उपकोषाध्यक्ष हेमंत जायसवाल एवं कार्यकारणी सदस्य दयानिधि देवांगन, राजीवलोचन साहू,कमल खूंटे, मोतीलाल कश्यप,सुनील चन्द्रा, राघवेंद्र पाण्डेय,दिनेश कुमार, संदीप कश्यप,नंदू कश्यप, मनीष पटेल,सुरेश कर्ष को प्रेस क्लब की पदाधिकारी बनाया गया।
वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद डडसेना ने कहा कि जो हमारे संगठन में अध्यक्ष पद का दायित्व दिया है मैं इस पद की गरिमा को रखते हुए उसको पूर्ण निष्ठा विश्वास से निर्वाहन करूंगा और हमारे प्रेस संगठन के लिए कुछ भी कार्य होगा में उस कार्य में हमेशा तत्पर रहूंगा। साथ ही हमारे प्रेस क्लब का एकता हमेशा बना कर रखूंगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए आवश्यक चर्चा किया गया। साथ ही आस - पास की क्षेत्र में होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कहा गया।
0 Comments