पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत हरदी बिशाल द्वारा कराया गया गुणवत्ताहीन नाली निर्माण कार्य से ग्रामीणों में आक्रोश
बलौदा (सुघर गांव)। 18 मई 2025,
जिला जांजगीर चांपा अंतर्गत विकास खण्ड बलौदा के ग्राम पंचायत हरदी बिशाल में पूर्व सरपंच द्वारा 07.00 (सात लाख रूपये) की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया गया हैं। जिसमें निम्न स्तर की सामग्री को उपयोग करने से ढलाई गिरने से नाली निर्माण में उपयोग किए छड़ दिख रहे हैं। जिसे आवागमन करने वाले के बीच दुर्घटना होने की संभावना बना हुआ है।
पूर्व सरपंच की लापरवाही गुणवत्ताहिन कार्य शासन - प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का हनन किया जा रहा हैं। जिसका खमीजा ग्रामीण जनों को भुगतना पड़ेगा, गुणवत्ताहीन नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हैं। जिसकी जांच कार्यवाही कराने विभागीय अधिकारियों को अवगत करा खुले नाली को पूर्ण रूप से मजबूत निर्माण मरम्मत कराने की मांग किया जाएगा। गुणवत्ताहिन नाली निर्माण की दुर्दशा को निरीक्षण करते हुए सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुर्रे, रामकुमार महिलांगे, चैन सिंह सोनवानी, चैनकुमार विश्वकर्म, कमल महिलांगे, दुर्गेश कुर्रे, बलमा, खोलबहरा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।
0 Comments