दयालदास बघेल मंत्री ने विभागीय स्टालों का अवलोकन कर हितग्राहियों को सामग्री वितरित किया
बेमेतरा (सुघर गांव)। 19 मई 2025,
सुशासन तिहार -2025 के अंतर्गत बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम प्रतापपुर में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। दयालदास बघेल खाद्य मंत्री इस अवसर पर उपस्थित रहे। शिविर में उन्होंने विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया और विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। मंत्री श्री बघेल ने शिविर में स्कूली मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक,आयुष्मान 'वय वंदना' कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र सहित किसानों को कृषि स्प्रे मशीन व ट्रास्किल तथा टीबी मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट वितरित की गईं।
प्रतापपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित इस शिविर में क्लस्टर प्रतापपुर सहित 15 ग्रामों से अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। ग्रामीणों की समस्याएं समाधान पेटी में दर्ज कराई गईं,जिनका मौके पर ही अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी और लाभ भी साझा किए गए। मंत्री श्री बघेल ने महिला स्व - सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना करते हुए महिलाओं की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और आमजन को सुलभ चिकित्सा सुविधाओं के लिए आश्वस्त किया। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन तिहार योजनाओं को हर नागरिक तक पहुँचाने का माध्यम बन रहा है।
पीएम आवास में अवैध वसूली की शिकायत पर
किया जाएगा सख्त कार्यवाही
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा यदि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए ग्रामीणों से निडर हो कर अपनी समस्याएं सामने रखने का आग्रह किया। शिविर में एसडीएम श्रीमती दिव्या पोटाई, अजय साहू, जन प्रतिनिधि,वल्लब ठाकुर नवागढ़ जनपद अध्यक्ष, खोरबरा साहू नवागढ़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सोम ठाकुर,राकेश राजपूत,पंच- सरपंच गण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे। समाधान शिविर ने यह सिद्ध किया कि सरकार अब केवल कागज़ों तक सीमित न रह कर जनता के बीच पहुँच रही है।
0 Comments