एसीबी की टीम ने पवन कुमार सिंह पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

एसीबी की टीम ने पवन कुमार सिंह पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
  एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई से क्षेत्र में मंचा हड़कंप
      सक्ती (सुघर गांव)। 03 मई 2025,
जिले की हसौद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथा में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम कैथा के किसान से रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार के नाम पर पटवारी पवन कुमार सिंह द्वारा 20,000 (बीस हजार रूपये ) की रिश्वत मांगा गया था। इस संबंध में किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर की टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को किसान द्वारा पटवारी को 20,000 की राशि देते समय उसे रंगे हाथ पकड़ने में सफलता पाया। पटवारी पवन कुमार सिंह को मौके पर ही नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन ब्यूरो के टीम द्वारा आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय शासन - प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments