मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ कोरबा आगमन,समाधान शिविर में सुनी जन समस्याएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ कोरबा आगमन,समाधान शिविर में सुनी जन समस्याएं
      कोरबा (सुघर गांव)। 06 मई 2025, 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा जिले के पाली विकास खंड के ग्राम रजकम्मा (मदनपुर) में आयोजित सुशासन तिहार के तीसरे चरण के समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के स्वागत में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस मौके पर जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अधिक संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

Post a Comment

0 Comments